चांडिल: चांडिल में रामनवमी विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकला, जय श्रीराम और जय बजरंगबली के नारों से गूंजा इलाका
चांडिल में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धा,उत्साह और भक्ति के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया।श्री श्री बजरंग दल अखाड़ा चांडिल हाटटोला के तत्वावधान में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।जुलूस की शुरुआत चांडिल बाजार हाटटोला स्थित बजरंगबली मंदिर से हुई।इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयघोष से पुरा इलाका गुंजायमान हो उठा।