🌊 बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान तेज 🎭
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमति अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) के निदेशानुसार दिनांक 01 जून से 07 जून 2026 तक आयोजित बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज नवीनगर प्रखंड के रविदास टोला, डिहवार मंदिर लेम्बो खाप सिन्दूरिया एवं अंबेडकर नगर में आमजनों को बाढ़ से संभावित जोखिमों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी, अफवाहों से बचने, प्रशासनिक निर्देशों के पालन, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा तथा राहत एवं हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को यह भी बताया गया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सजग एवं सतर्क रहना आवश्यक है। सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों की पूर्व तैयारी, विद्युत उपकरणों से दूरी तथा जलभराव एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से बचाव पर विशेष बल दिया गया।
सुरक्षित रहें • जागरूक रहें • प्रशासन का सहयोग करें
बाढ़ से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
#FloodSafetyWeek #AurangabadBihar #DisasterManagement #PublicAwareness #SafeBihar #JanJagrukta
Disaster Management Department Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Aurangabad, Bihar | Jun 4, 2026