चक्रधरपुर प्रखंड की सीमीदीरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बनालता में भवन निर्माण विभाग चाईबासा की ओर से लगभग 56 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्कूल भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर सोमवार को झामुमो नेता रामलाल मुंडा और जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।