पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के भृंगीचक गांव में देवी मंदिर में अष्टयाम का आयोजन किया गया
पंचदेवरी प्रखंड के भृंगीचक गांव स्थित देवी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टयाम का आयोजन किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी मां का आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों के अनुसार, यह देवी मंदिर करीब आठ सौ वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1992 में गांव के श्रद्धालुओं ने पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर नए मंदिर का निर्माण करा