फिरोज़ाबाद: गांव सेगई निवासी एक विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है
फ़िरोज़ाबाद के गांव सेगई निवासी 27 वर्षीय आरती नामक विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुयी है। शनिवार की दोपहर महिला का शव गांव सेगरी पंहुचा तों मृतका के मायके वाले को शरीर पर गहरे चोट के निशान दिख गए उसके बाद हंगामा खड़ा कर दिया। मायके वाले पीटने के बाद हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस को बुलाकर आरोपी पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।