गाज़ीपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर DM ने कलेक्ट्रेट में की प्रेस कांफ्रेंस, कहा - जनपद में 7 मई से 14 मई तक होगी नामांकन प्रक्रिया
गाजीपुर में अंतिम चरण में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।डीएम आर्यका अखौरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 14 मई तक चलेगी।15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 मई को नाम वापसी होगी।डीएम ने बताया कि जनपद के 2936 बूथों पर 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक मतदान होगा।