गाज़ीपुर: तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन से हरीझंडी दिखाकर किया रवाना
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को गाजीपुर से बरेली के लिए एसपी ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सबसे पहले पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को ब्रीफ किया गया।