गाज़ीपुर: गाजीपुर में अफजाल अंसारी ने सीएम योगी को बताया सबसे बड़ा माफिया,अमित शाह को बताया तड़ीपार
गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने सीएम योगी को लेकर बयान दिया है। अफजाल अंसारी ने सीएम योगी को सबसे बड़ा माफिया बताया है। वही गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अफजाल अंसारी ने कहा कि वह खुद तड़ीपार हैं और उनके ऊपर कई मुकदमे हैं। गाजीपुर के जखनिया विधानसभा के पटिया गांव में संबोधन के दौरान अफजाल अंसारी ने यह बात कही है।