गाज़ीपुर: गाजीपुर में 7 मई से शुरू होने वाली नामांकन प्रकिया डीएम कार्यालय में होगा, प्रत्याशी समेत 5 लोगों कर सकेंगे प्रवेश- DM
गाजीपुर लोकसभासीट के लिए अंतिमचरण में चुनाव होना है। जिसके लिए 7मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी जो 14 मई तक चलेगी।नामांकन प्रक्रिया को लेकर आज डीएम आर्यका अखौरी नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट के आस-पास एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान DM आर्यका अखौरी ने बताया कि गाजीपुर लोकसभा का चुनाव 7वें व अंतिम चरण में 1 जून को होना है।