गाज़ीपुर: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफ़ज़ाल अंसारी के गैंगेस्टर मामले में सजा के खिलाफ अपील पर अब 13 मई को करेगी सुनवाई
गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी के गैंगेस्टर मामले में 4 साल की हुई सजा के खिलाफ अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई है। साथ ही हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार की तरफ से अफ़ज़ाल अंसारी के सजा को बढ़ाने के लिए दाखिल अपील को स्वीकार करते हुए गैंगेस्टर में हुई सजा के साथ क्लब करके अगली सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख नियत की है।