फिरोज़ाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर फिरोजाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एटा रोड पर एसपी ग्रामीण ने खुद संभाली कमान
सावन मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्वयं एसपी ग्रामीण, त्रिगुण बिसेन, कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शिकोहाबाद के एटा रोड पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने बताया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।