फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने 6 बिछड़े परिवारों को फिर मिलाया, खुशियां घरों में लौटीं
फिरोजाबाद पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने सराहनीय पहल करते हुए छह परिवारों के बीच चल रहे घरेलू विवादों को सफलतापूर्वक सुलझाया।एसएसपी सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और दीदी प्रोजेक्ट की टीम ने कुल 6 घरेलू मामलों पर सुनवाई की। दोनों पक्षों को एक साथ बुलाकर आपसी सहमति से समझौते कराए गए। जिससे परिवारों में खुशियां लौट आई।