डुमरांव: पुराना भोजपुर के दक्षिण टोला, वार्ड 12 में कूड़ा डंपिंग से लोग बदबू से बेहाल
Dumraon, Buxar | Aug 15, 2026 डुमरांव नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 स्थित पुराना भोजपुर के दक्षिण टोला में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि नगर परिषद की सफाई एजेंसी ने रिहायशी इलाके को ही कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह वीडियो शनिवार की सुबह 8 बजे का है।