नए साल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त, बाबा का आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करेंगे, गूंज रहा हर-हर महादेव
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नव वर्ष 2025 की शुरुआत श्रद्धालु काशीपुराधिपति के दर्शन के साथ करना चाहते हैं, सभी बाबा से आशीर्वाद मांगते हैं कि नए साल उनके जीवक में सुख, समृद्धि एवं शांति से भरा रहें। इसी के तहत भोर से ही बाबा के दर्शन के लंबी लाइन लगी रही। नए साल पर काशी कोतवाल बाबा काल भैरव में भी दर्शन करने के लिए लंबी लाइन लगी रही।