युवा नेता सुधांशु सिंह राणा की छवि धूमिल करने का प्रयास!
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवा नेता सुधांशु सिंह राणा ने अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि AI के जरिए उनकी फोटो को एडिट/तैयार कर वायरल किया गया, जिससे उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।
मामले को लेकर सुधांशु सिंह राणा ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब साइबर सेल की जांच के बाद सामने आएगा कि AI से फोटो किसने तैयार की और इसे वायरल करने के पीछे किसकी भूमिका है।