पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 4 किलो मादक पदार्थ के साथ बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया, अग्रतर कार्रवाई में जुटी
पीपराकोठी पुलिस 4 किलो मादक पदार्थ के साथ बुधवार शाम दो तस्करो को गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई में जुट गई है। सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पांडेय ने बताया कि अफीम जैसे पदार्थ के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे पर्सा जिला नेपाल के पोखरिया का चन्देश्वर महतो कोइरी व पश्चिम चंपारण जिले के पोखरिया मठिया का जघरु महतो शामिल है। पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है।