ऊना: मिडास केयर वर्कर यूनियन ने इंटक नेता जगतराम शर्मा से की मुलाकात, मजदूरों पर कार्रवाई को बताया अन्यायपूर्ण
मिडास केयर वर्कर यूनियन बाथु के प्रतिनिधिमंडल ने इंटक नेता जगतराम शर्मा से मिलकर प्रबंधन द्वारा 7 मजदूरों के निलंबन और 18 को गैर-कानूनी नोटिस जारी करने की शिकायत की। शर्मा ने समर्थन जताते हुए मामला राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया और मजदूरों के हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया।