ऊना: चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगों की संपत्ति को किया जाएगा ध्वस्त, कारोबारी होंगे जेल की सलाखों के पीछे: मुख्यमंत्री
सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश सरकार नशा और खनन माफिया से सख्ती से निपट रही है। ऊना कॉलेज में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिट्टे के धंधे में लिप्त लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नशे से अवैध रूप से संपत्ति बना रहे हैं, उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी और आवश्यकता पड़ी तो उन्हें ध्वस्त भी किया जाएगा।