ऊना: संतोषगढ़ में अवैध खनन पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो टिप्पर और एक पोकलेन किया ज़ब्त
संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग के निकट अवैध खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार सुबह पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में दो टिप्पर और एक पोकलेन मशीन को मौके से जब्त किया गया। यह मशीनरी कथित तौर पर बिना अनुमति के रेत खनन कार्य में प्रयोग की जा रही थी। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।