ऊना: मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हक दिलाने में नहीं, रोकने में जुटे रहे भाजपा नेता
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर वायदों को लेकर बयानबाजी करने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही वायदों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया, जबकि भाजपा नेताओं ने प्रदेश के हक केंद्र से रुकवाने का काम किया। सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने बिना बजट शिलान्यास किए, जिन्हें अब मौजूदा सरकार पूरा कर रही है।