ऊना: मैहतपुर में कैंटर से चूरा पोस्त और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, पुलिस ने 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
सोमवार को मैहतपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कैन्टर से 10 किलो 292 ग्राम चूरा पोस्त और 58 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। सब्जी मंडी के पास नाके के दौरान यह खेप पकड़ी गई। पुलिस ने दो आरोपियों ओमकार सिंह और सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू होने की जानकारी दी है।