ऊना: बाथू में पंजाब के दो युवकों को 2.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया
पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू में रविवार रात्रि को पुलिस ने दो युवकों को 2.25 ग्राम चिट्टा संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान युवराज सिंह व इंद्रजीत सिंह निवासी बलाचोर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटीया ने की है।