डुमरांव: नया भोजपुर में सब्जी लादकर ले जा रहे टेंपो चालक का जर्जर सड़क के कारण अगला एक्सल चक्के सहित टूटा
Dumraon, Buxar | Aug 19, 2026 नया भोजपुर सब्जी मंडी के समीप जर्जर सड़क एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। गहरे गड्ढों से भरी इस सड़क पर गुजरते समय एक ऑटो का अगला एक्सल बुधवार की सुबह 8 बजे चक्के सहित टूट गया, जिससे चालक को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। बताया जाता है कि चालक महज 300 रुपये का भाड़ा लेकर जा रहा था।