श्री गंगानगर: 9G गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 55.73 ग्राम हैरोइन के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 3, 2026
श्रीगंगानगर की चुनावढ पुलिस ने नो जी गांव में कार्रवाई करते हुए 55. 73 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार को दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी हरदीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है