अनूपपुर: मंत्री श्री दिलीप जायसवाल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर प्रातः 9 बजे जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल होंगे।