तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण कांवड़िया मेले का भव्य शुभारंभ, डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलिराम यादव ने किया उद्घाटन
संत कबीर नगर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ऐतिहासिक एवं पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में रविवार को कांवड़िया मेले का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा धाम शिवमय हो उठा, जबकि दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले का विधिवत उद्घाटन सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के ब्रह्मशंकर भारती और पिंटू भारती के नेतृत्व में अतिथियों का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय है। कांवड�
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 2, 2026