शाहबाद: क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने लगा आर ओ पलांट पड़ा है बंद, पानी के लिए दर-दर भटक रहे फरियादी
उत्तर प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने जगह-जगह आरो प्लांट लगवाएं जो रखरखाव के अभाव में बंद पड़े हैं। क्षेत्राधिकारी कार्यालय के समक्ष भी एक आर ओ प्लांट लगा है लेकिन मामूली मरम्मत के कारण बंद पड़ा है। यहां आने वाले फरियादियों को पानी पीने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।