शाहबाद: अंबेडकर पार्क में पानी की भयंकर किल्लत, रेफ्रिजरेटर को लाद ले गए नगर पालिका के कर्मचारी
नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अंबेडकर पार्क में इस गर्मी में पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है। एकमात्र इंडिया मार्का नल मरम्मत के अभाव में बंद पड़ा है। रेफ्रिजरेटर को चोरों से बचाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी उठाकर नगर पालिका ले गए। यहां मॉर्निंग वाक पर और शाम के वक्त आने वाली महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को पानी पीने की भयंकर किल्लत झेलनी पड़ रही है।