शाहबाद: पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने मंगलवार की शाम नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में रुकने वाले जवानों के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्था की हकीकत को भी परखा। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी क्षेत्राधिकारी के साथ नगर भ्रमण पर निकले।