शाहबाद: पाली मार्ग पर मुरीदापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार के टक्कर मारी, घायल
शाहाबाद पाली मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मुरीदपुर गांव के निकट की है। लोनार थाना क्षेत्र का समीम पुत्र सबीउल्ला रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था, तभी वह एक्सीडेंट का शिकार हो गया।