शाहबाद: मियांपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान करने का दिया संदेश भैया
ब्लाक क्षेत्र के मियांपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अध्यापकों के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान होने के लिए शासन के आदेश पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।