आंवला: आंवला में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गले में रस्सी डालकर खींचा, फिर धारदार हथियार से काटा
Aonla, Bareilly | Sep 27, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को खेत में पड़ा मिला। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।आंवला क्षेत्र के गांव कंधरपुर में श्याम सिंह (28 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।