सोनकच्छ: भोपाल-देवास स्टेट हाइवे पर भोंरासा फाटे के पास तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हुई, घायल अस्पताल में भर्ती
भोपाल-देवास स्टेट हाईवे पर भोंरासा फाटे के पास बुधवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने व टोल एम्बुलेंस ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, जाँच जारी