मोहनलालगंज: गोपाल खेड़ा में प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य पर विधायक ने बुजुर्गों को रामचरितमानस और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया
मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा स्थित प्राचीन बजरंगबली जी के मंदिर में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत ने बुजुर्ग लोगों को रामचरितमानस और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शोभा यात्रा निकाल कर सुंदरकांड में सम्मिलित हुए तथा कनकहा मदाखेड़ा मंदिर पर प्रभु के दर्शन कर ग्राम पंचायत समेसी में सोभा यात्रा का समापन किया।