मोहनलालगंज: ग्राम पंचायत करोरवा में पहुँची मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी, विधायक ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र किए वितरण
विकासखंड मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करोरवा में आज विधायक अमरेश कुमार रावत ने लोगों को सरकार की लाभकारी योजनाओं को लोगों को बताया। मेधावी छात्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया और कार्यक्रम मे किसानो एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया। सैकड़ों लोगों को 2047 तक विकसित भारत बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प कराया।