मोहनलालगंज: रामोत्सव में झूमा पूरा देश, मोहनलालगंज में भी निकाली गई राम बारात
अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मस्थान पर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मोहनलालगंज में बैण्ङ बाजे के साथ श्रद्वालुओं ने भव्य राम बारात निकाली। राम बारात का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए जा रहे थे जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। राम बारात मे किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस टीम अपने पूरे पुलिस बल के साथ मौजूद रही।