ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड के बिहारी खेल मैदान में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत अंतर्गत प्रचलित बिहारी ग्राम शिव मंदिर तालाब के निकट खेल मैदान पर हो रहे श्री श्री108नौ कुंडीय नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ में3मई रविवार को4बजे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।झारखंड राज्य के साथ-साथ बिहार राज्य के भी हजारों गांवों के लाखों श्रद्धालु यज्ञ में भाग ले रहे हैं।भागवत कथा रूपी प्रवचन का भी आनंद उठा रहे हैं