मढ़ौरा: मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत की जनसुनवाई
Marhaura, Saran | Jul 17, 2026 शुक्रवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत मढ़ौरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत जनसुनवाई किया औत मौके पर सात मामले का निष्पादन किया । इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि जन साक्षात्कार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक जन सुनवाई किया गया इस दौरान मौके पर पहुंचे हुए लोगों की समस्या सुनी गयी।