नबीनगर: बडेम गांव से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस में थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव से पोक्सो एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसी गांव निवासी छोटू अंसारी है. थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बुधवार को बताया कि उक्त व्यक्ति पर पोक्सो एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज थी जिसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.