नबीनगर: यूपी के बनारस कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली भोजवीर गांव से पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई करते हुए यूपी के आरोपित बनारस कैंट थाना क्षेत्र के सरसौली भोजवीर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बड़ेम ओपी प्रभारी सिमरन राज ने बताया कि इस मामले में माधे गांव निवासी ने उक्त व्यक्ति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.