नबीनगर: धीरी बीघा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धीरी बीघा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति इस गांव निवासी पवन कुमार है. थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.