नबीनगर: कुशा गांव से पुलिस ने शराब मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने शराब मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को कुशा गांव से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त उसी गांव निवासी विवेक सिंह है. थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद जेल भेज दिया गया है.