नबीनगर: माली थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के नशे में हंगामा करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते दो लोगों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में थाना क्षेत्र के बनराहा गांव निवासी दीपक डोम और कसौटिया गांव निवासी अर्जुन यादव है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों को न्याय हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.