नबीनगर: माली थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बकरीद पर्व को लेकर बुधवार को माली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की. थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए. किसी भी प्रकार के भ्रामक बातों पर ध्यान ना दें. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे .