फर्रुखाबाद: 191 करोड़ की लागत से महमदगंज मढैयन घाट पर बन रहे गंगा पुल का कार्य अंतिम चरण में, जल्द होगा दोपहिया वाहनों का आवागमन
कमालगंज क्षेत्र में महमदगंज मड़ैयन घाट पर गंगा नदी पर बन रहा स्थायी पुल अपने अंतिम चरण में है। 191 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पुल 1825.88 मीटर लंबा है। इसके पूरा होने से फर्रुखाबाद का हरदोई जिले से सीधा संपर्क सुगम हो जाएगा। वर्तमान में क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश और गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण पैंटून