कानपुर: शास्त्री चौक के पास चाय की दुकान में रखे सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री चौक के पास स्थित चाय की दुकान में रखें सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर भेजी गई एक यूनिट के द्वारा आग को अल्प समय में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।आग देर रात्रि लगी थी।