कानपुर: डीएम ने कंपोजिट कन्या विद्यालय मसवानपुर में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार 11:00 बजे कंपोजिट कन्या विद्यालय मसवानपुर में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी ,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।इस अभियान के तहत बच्चों को स्कूल जाने के लिए जागरूक किया गया।