कानपुर: बर्रा के दामोदर नगर बाईपास के पास शराब का ठेका खुलने का लोगों ने किया विरोध, जमकर की नारेबाजी
दामोदर नगर बाईपास सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से पहले शराब का ठेका खुलने को लेकर मंगलवार 12:00 बजे क्षेत्रीय पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की लोगों का कहना है कि पास में स्कूल है। और पास में ही एक मंदिर भी है उसके बाद भी शराब ठेका खोला जा रहा है।