हनुमंत विहार में मामूली विवाद के बाद एक युवक को कुछ दबंगों ने सड़क पर गिरकर बेरहमी से पीटा और मार मार कर अधमरा कर दिया।इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार सुबह 9:00 बजे वायरल हो गया। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।