जमुई: प्रेम विवाह करना युवती को पड़ा मंहंगा, परिवार वालों ने बेटी से तोड़ा रिश्ता, जीवित में ही कर दिया अंतिम संस्कार वीडियो
जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद युवती से परिवार वालों द्वारा सामाजिक रूप से सभी नाता- रिश्ता तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के प्रेमी के साथ घर से भागकर विवाह करने के बाद परिजन ने गांव में उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के पुरुष सदस्यों ने सिर मुंडवाकर युवती को अपने लिए मृत घोषित करने जैसी रस्में निभाईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सामने आई है। घटना की यह तस्वीर इलाके में चर्चा बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है और उसे अपनी पसंद से विवाह करने का कानूनी अधिकार है। उसके बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल इस मामले में कोई नई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiPolice #premprasangviralvideo #LoveMarriage #LoveMarriageSpecialist #viralpost #viralreelsシ #viralvideoreels
Jamui, Jamui | Aug 5, 2026